कन्नौज, मार्च 28 -- तालग्राम, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दशमी पर्व पर नगर में माता रानी की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे, जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर भ्रमण के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने हिंदू श्रद्धालुओं को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। बस स्टॉप चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहसिन खान उर्फ जानू खान ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर यात्रा का अभिनंदन किया। गुरुवार को नगर के मोहल्ला बजरिया स्थित आशुतोष धाम मंदिर, बड़ा बाजार, पंथवारी देवी मंदिर तथा मोहल्ला कटरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.