कन्नौज, अप्रैल 29 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना तालग्राम को 38 नए आरक्षियों की तैनाती मिली है। इनमें से 30 पुरुष आरक्षी जबकि आठ महिला आरक्षी को भेजा गया है। नए आरक्षियों के आने से पुलिस बल की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। रविवार व सोमवार को थाना परिसर में पहुंचे नए आरक्षियों का थाना प्रभारी विनय शर्मा ने परिचय लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी को ईमानदारी और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- गोला पुलिस सर्किल को मिले 272 नए आरक्षी थाना प्रभारी विनय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जि...