कन्नौज, फरवरी 28 -- तालग्राम, संवाददाता। पीएमश्री विद्यालय तालग्राम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शनिवार को छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा सात की छात्रा तनु और कक्षा पांच की प्रतिज्ञा ने स्कूल की दीवारों पर आकर्षक और रंग-बिरंगे चित्र बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रतियोगिता के तहत विद्यालय परिसर की दीवारों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी शिक्षा और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों से सजाया गया। तनु ने प्रकृति संरक्षण पर आधारित मनमोहक चित्र उकेरा, जिसमें पेड़-पौधों और वन्यजीवों का सुंदर समन्वय दिखाया गया। वहीं प्रतिज्ञा ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' विषय पर भावपूर्ण चित्र बनाकर संदेश दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या आकांक्षा चौरसिया ने दोनों छात्राओं की सराहना करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.