तालकटोरा स्टेडियम में कल होगा कलश वितरण
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, प्रसं। भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ''समरसता संकल्प अभियान'' के अंतर्गत सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें उनकी जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई मिट्टी के कलशों का वंदन किया जाएगा और उन्हें पार्टी के सभी 14 जिलों में वितरण के लिए रवाना किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल गिहारा ने प्रेस वक्तव्य में कहा कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हाेंगे। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजपत राय संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संत रविदास जयंती पर कलश पूजन किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.