लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को जोन-5 क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। तालकटोरा रोड से मानक नगर पुल तक चले इस अभियान में सड़क और पटरी पर कब्जा जमाए ठेले, गुमटियां और अवैध काउंटर हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया गया।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर संचालित अभियान में नगर निगम की टीम ने कुल 10 ठेले, 3 गुमटियां और 6 अवैध काउंटर हटाए। इसके अलावा एक गन्ने की मशीन और एक स्टील काउंटर भी जब्त किया गया। अधिकारियों का कहना है कि लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

स्वच्छता और पॉलीथीन पर कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के साथ न...