लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ। तालकटोरा रोड के दुकानदारों ने बढ़े हुए किराए एवं किराए में व्याप्त विसंगतियों की आड़ में सील की गई दुकानों को खुलवाने की गुहार नगर विकास मंत्री एवं महापौर से लगाई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, महामंत्री योगेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्याम मिश्रा के नेतृत्व में तालकटोरा रोड, आलमबाग के बड़ी संख्या में दुकानदारों ने शुक्रवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल से भेंट की। अवगत कराया कि नगर निगम ने दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। लाखों रुपये के बकाए के नोटिस जारी किया है। किराया निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों के कारण दुकानदार बढ़ा हुआ किराया जमा करने में असमर्थ हैं। किराया न जमा करने पर साप्ताहिक बंदी के दिन नगर निगम ने कई दुकानों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.