लखनऊ, मार्च 19 -- लेसा के तालकटोरा उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी फहीम बुधवार को बिजली फाल्ट को ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। एलटी केबल का फ्यूज उतारकर कार्य करने के दौरान हुए इस हादसे में उनके कमर और आंख पर गहरी चोटें आई हैं। साथी कर्मचारियों ने घायलकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेंद्र पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों की कमी और अत्यधिक कार्यभार के दबाव के कारण ऐसी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने ऊर्जा प्रबंधन से घायल कर्मचारी के उचित उपचार की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.