लखनऊ, मई 11 -- राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेंद्र पर कार्यरत दो अकुशल श्रमिकों जितेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह की फेस आईडी बिना किसी ठोस कारण के ब्लॉक किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित कर्मचारी सोमवार को जब अपना प्रार्थना पत्र लेकर तालकटोरा अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे, तो वहां स्टाफ ने पत्र रिसीव करने से मना कर दिया। इस मनमानी की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में कई कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए। स्टाफ के अड़ियल रवैये के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। दबाव बढ़ता देख प्रशासन ने आखिरकार निवेदन पत्र स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...