सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- ककरहवा। बर्डपुर क्षेत्र अंतर्गत दुल्हा जनूबी गांव के टोला महदेइया-बलुआ गांव के बीच इंटरलॉकिंग मार्ग के बीच पोल पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से दौड़ाए गए सप्लाई का तार आए दिन स्पार्किंग करता रहता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी से सटे परिषदीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम बेलास विश्वकर्मा ने बताया कि मेन विद्यालय के रास्ते पर विद्युत तार खंभे से होकर गुजरा है। तार के सटने से स्पार्किंग होती है। यह ट्रांसफार्मर हटाकर दूर लगाने की जरूरत है। बीईओ रामू प्रसाद ने बताया कि अध्यापकों ने बताया है कि ट्रांसफार्मर से बार-बार चिंगारी निकल रही है। इस संबंध में जनपद स्तर की बैठक में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। समस्या का निदान बिजली विभाग की ओर से किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.