एटा, अप्रैल 6 -- थाना सकीट के गांव नोरंगाबाद निवासी लाइक सिंह के गेहूं के खेत में बिजली के तारों से निकली चिंगारी फसल में जा गिरी। गेंहू की फसल में आग लग गई। मामले में किसान ने थाना सकीट में तहरीर दी है। क्षेत्रीय कानूनगो अशोक मिश्रा, लेखपाल रमेश प्रसाद ने जली हुई फसल का आंकलन कर किया है। जेई भूप सिंह ने कॉल नहीं उठाई। दूसरी तरफ थाना राजा का रामपुर के गांव इमादपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बिल्सड़-अलीगंज रोड बंबा के पास सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार गिरते ही सड़क किनारे फुटपाथ पर पड़े कूड़े में आग लग गई और पास में रखे सूखी फसल के अवशेष भी चपेट में आ गए।अचानक तार गिरने और आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति चपेट में नहीं आया। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग फैलने से पहले ही बुझा ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.