तार में स्पार्किंग के बाद आग का गोला बना पेड़, हाइडिल कॉलोनी में मची अफरा तफरी
बस्ती, मई 25 -- बस्ती। शहर के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र मालवीय रोड से पोषित हाइडिल कॉलोनी, पिकौरा बक्श में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कॉलोनी के ऊपर से गुजर रहे तार से अचानक स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग के बाद नीचे गिरते शोलों से नीचे मौजूद पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते पेड़ आग के गोले में बदल गया। कॉलोनी के लोगों ने आग लगने की सूचना उपकेंद्र को दिया। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई। कुछ देर बाद पहुंचे बिजली कर्मियों ने लाइन को ठीक कर चालू कराया। भीषण गर्मी के कारण इस समय बिजली की खपत काफी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- फुलझड़ी की तरह गिरने लगी आग की चिंगारी, टूट कर गिरा तार लोड बढ़ने के कारण तार टूटने, जंफर कटने व फ्यूज उड़ने की समस्या लगातार आ रही है। सबसे ज्यादा समस्या वहां हो रही है, जहां के तार जर्जर हो चुके हैं। जरा सा लोड बढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.