तार में पाइप छूने से टेंट हाउस कर्मी को लगा करंट, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- मदाफरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव में शादी के बाद गुरुवार सुबह टेंट हाउस का पाइप ऊपर से गुजरे विद्युत तार में छूने से कर्मचारी की मौत हो गई। परिजन मेडिकल कॉलेज से शव लेकर घर चले आए लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के सराय रजई गांव निवासी नन्हेंलाल गौड़ के तीन बेटों में सबसे छोटा 22 वर्षीय सुमित गौड़ उर्फ राजन करीब बाजार में एक टेंट हाउस पर काम करता था। बुधवार रात गांव में आई बारात में उसने टेंट लगाया था। गुरुवार सुबह बारात की विदाई के बाद वह टेंट खोल रहा था। इस दौरान एक पाइप ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में छू गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया तो लोग शव लेकर घर चले आए। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.