घाटशिला, जून 5 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा चौक से पूर्व दिशा में विद्युत विभाग के एक निजी ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे अंडरग्राउंड पाइप बिछाने के कार्य में कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बुधवार को जादूगोड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ठेकेदार के प्रतिनिधियों को थाना बुलाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कराने की बात कही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के तार बिछाने के लिए सड़क किनारे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें भरा नहीं गया है। यह भी पढ़ें- नगर भवन मार्ग पर 15 सोलर स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त, एफआईआर का निर्देश साथ ही सुरक्षा के लिए किसी प्रकार की बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। इससे राहगीरों को परेश...