तार फेंसिंग के पास भटकता रहा बाघ, लगी भीड़
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन से सटे वन रेंज भीरा क्षेत्र के फार्म टांडा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाघ जंगल से निकलकर खेतों में आ पहुंचा। बताया जा रहा है कि बाघ वापस जंगल में लौटने का रास्ता तलाश रहा था, लेकिन खेतों के चारों ओर फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लगभग सात फुट ऊंचे जाल ने उसकी राह रोक दी। रास्ता न मिलने के कारण जंगल का राजा घंटों तक खुले खेतों में ही चक्कर काटने को मजबूर हो गया। खेतों में बाघ होने की खबर आग की तरह फैली जिसके बाद बाघ को अपनी आंखों से देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ पहुंच गई। यह भी पढ़ें- बाघ देख रोमांचित हुए पर्यटक,यादगार बना जंगल सफारी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ काफी देर तक खेतों के इर्द गिर्द घूमकर बाहर निकलने का रास्ता खोजता रहा। आबादी के इतने नजदीक बाघ की मौजूदगी से आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.