मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। थाना क्षेत्र के बछूवन गांव में शनिवार की रात करंट लगने से प्रसूता की मौत हो गई। वह घर के बाहर तार पर रखे कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान घर के मीटर में लगे सर्विस तार के संपर्क में आ गई। मृतका सरैया थाने के गंगुलिया निवासी मंटू सहनी की पत्नी शकीला कुमारी (21) थी। शकीला 14 अप्रैल को पुत्र को जन्म दिया था। वह छह दिनों से मायके में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।पिता मेवालाल सहनी ने पुलिस को बताया कि रविवार को घर में छठी की तैयारी चल रही थी। यह भी पढ़ें- कपड़े उतारने में प्रसूता को लगा करंट, मौत शकीला घर के बाहर बिजली के तार पर रखा कपड़ा उतारने चली गई। कपड़ा उतारने के दौरान बिजली के कटे तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। समाजसेवी बृजनंदन सहनी ने परिजनों को...