फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- नवाबगंज। एक किसान के गेहूं के खेत में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटना बताया जा रहा है। इस घटना में करीब 10 से 14 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे गांव बलीपुर निवासी अंकित के खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल खड़ी थी, तभी विद्युत लाइन का तार टूटकर फसल पर गिर गया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और गेहूं जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे गांव के ही ब्रजेश पाठक और कृपाल सिंह तुरंत खेत की ओर दौड़े। उन्होंने लाइनमैन को फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसान अंकित ने बताया कि आग लगने से उनके करीब 10 से 14 बिस्वा खेत की गेहूं की फसल जल गई है। हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.