उरई, अप्रैल 17 -- कोटरा। संवाददाता गर्मी शुरू होते ही गांव क्षेत्रों में बिजली समस्या होने लगी है। गुरुवार की देर रात कोटरा के बिनौरा गांव के पास कोटरा फीडर की 33 केबी लाइन पर तार टूटकर गिरने से फाल्ट हो गया। इससे आसपास के दस गांवों की बत्ती गुल हो गई। रात भर अंधेरे में गुजरने के बाद भी शुक्रवार देर शाम तक समस्या दूर नहीं हो पाई। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के लिए जुटे रहे। बिजली समस्या से लोगों को पानी की दिक्कत हुई। इसके चलते लोगों ने नाराजगी जाहिर की। गुरुवार देर रात को उस समय बिजली गुल हो गई, जब बिनौरा गांव के पास से गुजरी 400 केबी ट्रांसमिशन लाइन का तार कोटरा फीडर की 33 केबी लाइन के ऊपर गिर गया। यह भी पढ़ें- अनियमित बिजली आपूर्ति से बरकट्ठा में लोग बेहाल इससे अंधेरा छा गया और इससे कोटरा के बिनौरा, खदानी, पुर, ऐं...