मेरठ, अप्रैल 11 -- लोकप्रिय रोड स्थित नई बस्ती में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे जा रही एबीसी (एरियल बंडल केबल) लाइन पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त नीचे से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल छाया रहा। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास से होकर गुजर रही एचटी लाइन काफी जर्जर अवस्था में है। शनिवार दोपहर अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर केबल पर गिर गया। जिसके बाद तारों में काफी देर तक धमाके हुए और फिर तार टूटकर सड़क पर गिर गए। उधर, तार गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। ...