तार जोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े, हुई मारपीट
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- कुंडा, संवाददाता। कई दिनों से विद्युत लाइन बहाल नहीं होने से परेशान ग्रामीण खुद केबल तार दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच दो पक्षों में तार जोड़ने को लेकर विवाद, हाथापाई हो गई। पुलिस पहुंची तो मामला संभल गया, बाद में दोनों ने आपसी समझौता कर लिया। बुधवार शाम आई आंधी में टूटे विद्युत पोल और तार के सही नहीं होने से अभी दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मानिकपुर के समसपुर सैलवारा में ग्रामीण खुद अपने तार और केबल सही करने लगे। पुलिस की माने तो पन्नालाल सोनकर हुलास का पुरवा की ओर के तार दुरुस्त करा रहे थे, उसी समय किसी ने लाइन काट दी। उधर, समसपुर सैलवारा में उमेश कुमार निर्मल ग्रामीणों संग लाइन सही करा रहे थे, लाइन कटने से उनका भी काम बाधित हुआ। उसी मामले को लेकर दोनों एक दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.