भागलपुर, मार्च 15 -- रंगरा प्रखंड के मदरौनी के पास शनिवार को एक मिस्त्री की बिजली के तार से झटका लगने के कारण मौत हो गई। ठेकेदार द्वारा शटडाउन न लेने के कारण यह हादसा हुआ, जिसके बाद ठेकेदार फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, नए बने डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट) में शनिवार को तार जोड़ने के दौरान 11 हजार वोल्टेज के ऊपरी बिजली तार से संपर्क होने पर बिजली मिस्त्री नीतीश कुमार (25), पिता स्व. फूलों यादव, निवासी हरनाचक को झटका लगा और ऊपर से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उसके साथ तीन अन्य मिस्त्री छोटू कुमार, लालू कुमार और महादेव कुमार काम कर रहे थे।साथी मिस्त्री ने बताया कि ठेकेदार ने शटडाउन (बिजली बंद) लेने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नीतीश तार जोड़ने के लिए चढ़ा तो बिजली के तार में झटका लगा और वह गिर पड़ा। साथ...