नवादा, जून 23 -- नवादा शहर के नवीन नगर निवासी 45 वर्षीय रवि कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शहर के शोभ मंदिर के समीप सोमवार की सुबह 10 बजे घटित हुई। डेन केबल टीवी ऑपरेटर दिलीप रावत के छोटे भाई तथा स्व. रामफल रावत के पुत्र रवि शोभ मंदिर के पास बीएसएनएल इंटरनेट फाइबर का तार जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान इंटरनेट का तार अचानक 440 वोल्ट के बिजली के तार से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर रूप से करंट लग गया। स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...