तार चोर गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
बागपत, जून 22 -- खेकड़ा। कस्बा जंगल में बिजली लाइनों का तार चोरी करने वाले बदमाशों के साथ शनिवार रात पुलिस के मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी चार बदमाश चोरी के तार सहित पकड़े गए। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
बदमाशों का गिरोह सक्रिय कस्बा जंगल में बिजली लाइनों से तार चोरी करने वाले बदमाशों का गिरोह सक्रिय बना हुआ है। दो सप्ताह पहले गिरोह के बदमाशों ने कस्बे में सुन्हैंड़ा मार्ग पर मोहल्ला अहिरान के जंगल से उच्च क्षमता और एलटी बिजली लाइनों का 35 खंभों का पांच हजार मीटर तार चोरी किया था। इसके बाद बदमाशों ने कस्बा जंगल में बड़ागांव रोड से गत 19 जून की रात उच्च क्षमता और एल टी बिजली लाइनों का 19 खंभो का तीन हजार मीटर तार चोरी किया था। सीओ रोहन चौरसिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.