तार चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
हरदोई, जून 4 -- हरदोई। मल्लावां में बीते दिनों चोर बंदीपुर हार में 12 से अधिक बिजली के खंभों के तार काट ले गए। यह लाइन किसानों के नलकूपों तक जाती है। इस कारण आने वाले दिनों में फसलों की सिंचाई में भी समस्या उत्पन्न होगी। किसान राकेश, इकबाल, बबलू आदि ने जल्द लाइन को जुड़वाने की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविप्रकाश सिंह का कहना है कि तार चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- छह किसानों के नलकूपों से केबल चोरी, बिजली बाधित होने का चोरों ने उठाया फायदा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.