हापुड़, मई 2 -- भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास तोमर के पास गांव बड़ौदा निवासी राजेंद्र पुत्र अमीन देर रात अज्ञात चोरों द्वारा हुई चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके यहां तार चोरी की घटना से काफी नुकसान हुआ है और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास तोमर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। बिजली विभाग से बातचीत कर क्षेत्र की समस्या का समाधान कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया गया।क्षेत्र के किसी भी नागरिक को समस्या होने पर तुरंत समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है। जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.