मेरठ, दिसम्बर 18 -- परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम पसवाड़ा स्थित पंचायत भवन से बिजली विभाग के तार चोरी करने वाले आरोपी को तारों सहित गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। ग्राम गेसुपुर जुनूवी निवासी सौरभ ने 24 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुलबुल गाड़ी में सागर फर्म के बिजली विभाग द्वारा पंचायत भवन पसवाड़ा में रखे गए तार के दो ड्रम जीशान पुत्र अरशद ग्राम बहरोड़ा पर चोरी करने का आरोप लगाया था। एसओ सुदीश सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी जीशान को ग्राम रछौती थाना किठौर से पकड़कर उसकी निशानदेही पर तार बरामद कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.