झांसी, अप्रैल 1 -- बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत सुकुवां-ढुकुवां सड़क के पास एचटी लाइन की तार टूटकर गिरने से कटी पड़ी फसल में आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तक तक हजारों रुपए की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों ने बताया कि एक बड़ी घटना टल गई। गेहूं की फसल की करीब 30 से 40 गांठें ही जली हैं। खेत के मालिक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हैं। जिसमें आए दिन चिनगारी छूटती है। मंगलवार को खेत पर कटी फसल की गठरियां रखी हुई थी। तभी तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कटी फसल से धुआं उठा और आग लग गई। यहां-वहां से लोग मदद को दौडे़। लोगों ने आग को विकराल होने से बचाया। फिर भी करीब 25 हजार हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं ग्रा...