कोडरमा, मार्च 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ईटाय गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक किसान की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को गांव निवासी ईसर सिंह (60 वर्ष) के खलिहान में रखी पशुओं की चारे की नेवारी तथा धान लगा हुआ नेवारी पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिर गया। देखते ही देखते आग लग गई और पूरी नेवारी जलकर राख हो गई। घटना में लगभग पांच हजार रुपये मूल्य की नेवारी और करीब दो हजार रुपये का बिना झाड़ा हुआ धान पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि यह हादसा पूरी तरह बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है।स्थानीय ग्रामीणों ने भी विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड के कई इलाकों में खेतों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। कई स्थानों पर तार नी...