रांची, मार्च 11 -- चान्हो। थाना क्षेत्र के चोरेया गांव की तीस वर्षीय सहिया आरती देवी बुधवार दोपहर ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गई। बताया जाता है कि आरती गांव की महिला का प्रसव कराकर वापस अपने घर लौट रही थी, इसी बिच झूल रहे ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गई। गनीमत रहा कि करंट का झटका लगने से वह थोड़ी दूर जा गिरी। मुहल्ले के लोग तत्काल उसे लेकर मिशन स्थित एक निजी अस्पताल गए जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल झूलते तार को टाइट कर दिया। विभाग के लोगों ने बताया कि किसी ने झुलते हुए बिजली के तार की सूचना नहीं दी गई थी, यदि सूचना होती तो तार को इतना निचे कभी नहीं छोड़ा जाता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...