भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता।बिजली विभाग को चोर आए दिन चपत लगाने का काम कर रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस कटियारी गांव में चोरों ने तारों को काट लिया। इसके कारण ब्राह्मण बस्ती एवं आसपास के 74 घरों की बत्ती गुल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा कायम कर लिया है। वाराणसी जिले के मिर्जामुराद, मेंहदीगंज निवासी ध्यानचंद वर्मा ने कोतावली में तहरीर दिया। कहा कि वह उत्तर प्रदेश पावर कॉपोरेशन लिमिटेड में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भदोही पर है। पिपरिस कटियारी गांव के ब्राह्मण बस्ती के पास अज्ञात चोरों ने एलटी लाइन का 19 स्पैन, करीब 925 मीटर एबी केबल काट लिया। जिसकी जानकारी गांव के लोगों ने दिया। इसके कारण गांव के 74 घरों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शहर कोतावल सच्चिदानंद पांडेय ने बता...