तार उतारते समय टूटा जर्जर पोल, दबकर संविदा लाइनमैन की मौत
मऊ, मई 13 -- घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली अन्तर्गत अमिला क्षेत्र के टेसूपार विद्युत सबस्टेशन के पीछे बुधवार को सुबह करीब 11 बजे 11 हजार वोल्ट की बंद लाइन उतरवाने के दौरान जर्जर पोल गिर जाने से संविदाकर्मी लाइनमैन की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर टेसूपार-अमिला मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा उचित मुआवजा देने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। घोसी कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के टेसूपार निवासी 34 वर्षीय संदीप यादव पुत्र स्व. सूर्यनाथ यादव विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। सबस्टेशन के पीछे ताल क्षेत्र में वर्षों पहले खींची गई 11 हजार वोल्ट की लाइन जर्जर होने के कारण लंबे समय से बंद थी। बुधवार को जेई के निर्देश पर लाइन उतरवाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.