झांसी, मार्च 12 -- बबीना थाना में भीषण घटना हुई। गांव खाड़ी मजरा कोनी में गुरुवार दोपहर 2 बजे 11 हजार वोल्ट के तारों से छूटी चिनगारी से खेत में आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाया। तब तक करीब डेढ़ बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी। खेत का मंजर देख किसान रो पड़ा। करीब पन्द्रह दिन पहले उसके बेटे का भी निधन हो गया था। खाड़ी मजरा कोनी निवासी शिवदयाल केवट के खेत में फसल पकी खड़ी है। उसके ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन निकली है। गुरुवार दोपहर अचानक चिनगारी छूटी और सीधी सूखी फसल पर गिरी। जिससे खेत सुलग उठा। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। धुआं से लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। ग्रामीण मदद को दौड़े। लेकिन, तब तक आग चारो तरफ फैल चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.