मेरठ, अप्रैल 11 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के पीवीएस रोड स्थित डी ब्लॉक पुल के पास शुक्रवार दोपहर तारों से निकली चिंगारी के बाद भीषण आग लग गई। जिससे कुछ ही मिनटों में सड़क किनारे बनीं दो झोपड़ी जलाकर राख हो गईं। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बिजलीघर के पास दो झोपड़ी बनी हुई हैं। उनके ऊपर से गुजर रहे तारों में दोपहर को अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां गिरने लगीं। जिससे एक झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग दूसरी झोपड़ी तक पहुंच गई। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे लपटें और तेज हो गईं। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। झोपड़ी में रहने वाली बुजुर्ग मुनिया कश्यप ने बताया कि आग से 50 हजार रुपये और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। ...