प्रयागराज, अप्रैल 16 -- सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल बिजली के तारों में गुरुवार शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। जिस जगह आग लगी थी उसके बगल में ही एक योगा सेंटर है। उसकी सीढ़ियां आग की जद में आने और धुएं के कारण वहां मौजूद कुछ महिलाएं अंदर रह गईं। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान एक महिला का हाथ आंशिक रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई। अग्निशमन अधिकारी आरके चौरसिया ने बताया कि आग बिजली के तार में लगी थी। यह भी पढ़ें- लघुडाल फीडर की केबल में ब्लास्ट, आग लगी आसपास लगे कुछ बैनर-पोस्टर जद में आ गए जिससे आग बढ़ी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- राजातालाब में कपड़े के गोदाम में शार्ट सर्किट...