बागपत, मार्च 28 -- मेरठ-बागपत हाईवे स्थित स्थित अग्रवाल मंडी टटीरी-दुड़भा मार्ग से गुजर रहा भूसे से लदा ट्रक बिजली के तारों में उलझ गया। तारों में उलझते ही ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी भीषण हुई की ऊंचाई तक आग की लपटे उठने लगे। आग लगने के बाद चालक ट्रक को लेकर भट्ठे पर चला गया। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की सुबह भूसे से लदा ट्रक दुड़भा मार्ग से होते जा रहा था। जब वह कस्बे के पास पहुंचा तो ट्रक बिजली की लाइन में उलझ गया, जिसके बाद तार और पास में रखे ट्रांसफार्मर में चिंगारियां निकलनी शुरू हो गई। देखते ही देखते 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही खेतों में जा रही किसानों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। ट्रांसफार्मर में लगी आग की सूचना खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऊर्जा निगम को दी। सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.