लखनऊ, मई 27 -- UP News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने वर्तमान सीएम योगी पर तंज कसा है। उन्होंने योगी के बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि अगले साल जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। सपा चीफ अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। शुक्र है उप्र के असफल मुख्यमंत्री ने ये नहीं कहा कि इस महा विद्युत आपदा के पीछे दिल्ली वालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजि...