तारों के सहारे टिका खंभा कभी भी गिरने का डर
औरैया, मई 16 -- रुरुगंज, संवाददाता। रुरुकलां क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के करियापुर खेरे के पास खेतों के बीच लगा 33 केवी विद्युत लाइन का लोहे का पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पोल नीचे से गलकर टूट गया है और वर्तमान में केवल बिजली के तारों के सहारे टिका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी के अनुसार बिधूना-चिरकुआ मार्ग से सोहनी पावर हाउस जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन का यह पोल विद्युत उपकेंद्र सोहनी के अंतर्गत आने वाले रुरुकलां फीडर पर स्थित है। यह भी पढ़ें- जर्जर विद्युत पोल बना हादसे का कारण, तारों के सहारे टिका खंभा वर्षों पुराने इस लोहे के पोल में लगातार बारिश, नमी और जंग लगने के कारण निचला हिस्सा पूरी तरह कमजोर हो गया है। अब हालत यह है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.