तारों की चिंगारी से किसान की कई बीघा गेहूं की फसल जली
फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निकाऊ में नलकूप को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट होने से निकली चिंगारी से राम ब्रज पुत्र बलराम निवासी ग्राम निकाऊ की खेत में खड़ी लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी हाथवंत सूरजमल एवं क्षेत्रीय लेखपाल व विद्युत संस्थान खैरगढ़ के अवर अभियंता लोकेंद्र पाठक के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि आग लगते समय ग्रामीण खेतों पर काम कर रहे थे एवं वहीं कुछ बच्चों की टोली क्रिकेट मैच खेल रही थी जिसके चलते आग पर जल्दी काबू पा लिया नहीं तो बड़ी घटना हो जाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.