नई दिल्ली, मई 18 -- साल 2007 में आई आमिर खान और दर्शील सफारी की फिल्म 'तारे जमीन पर' एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म में दर्शील सफारी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। एक हालिया इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में वो कौन से सीन थे जो उनके लिए सबसे यादगार थे, तो उन्होंने कई मजेदार बातें बताईं। दर्शील सफारी ने कहा कि बहुत सारे ऐसे सीन्स हैं जो उनके लिए बहुत ज्यादा यादगार रहे। साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि वो कौन से सीन थे, जिन्हें करने में उनकी हालत खराब हो गई। दर्शील ने बताया कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें आमिर खान ने एक्शन सीन करने के टिप्स भी दिए थे।एक्शन सीन से लेकर पटाखे चलाने तक आमिर खान के साथ काम करने का अपना तजुर्बा साझा करते हुए दर्शील सफारी ने बताया, "बहुत सारे यादगार सीन थे। मैं सच बता रहा हूं, मेरे लिए वो पूरी...