मैनपुरी, फरवरी 28 -- कचहरी रोड स्थित रज्जो देवी कबीर आश्रम पर शनिवार को रज्जो देवी उर्फ रामदास तथा गुरुजी अमर साहेब की माता प्रेमवती की मूर्ति का अनावरण अपर प्रमुख सचिव समाज कल्याण एल वेंकटेश्वर लू ने आरती वंदना के साथ किया। इस दौरान आश्रम पर सत्संग का आयोजन आश्रम के महंत अमर साहेब की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अपर प्रमुख सचिव समाज कल्याण एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि दुख का सबसे बड़ा कारण लालच होता है, जो व्यक्ति भक्त होता है वह भोगी नहीं होता। राम तत्व को जिसने नहीं पहचाना वह नहीं बचता है। जो भोग में नहीं पड़ा वह परम ब्रह्म अविनाशी होता है। उन्होंने बताया की तारीफ करने वालों को दूर रखिए, तारीफ में खतरा है। निंदा करने वालों के पास रहिए। राम को जपने वाला व्यक्ति विकारों से दूर रहता। महंत अमर साहेब ने कहा कि बाहर की दौलत हमें सुख...