गाजीपुर, मार्च 23 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तारीघाट रेलवे स्टेशन पर बीते रविवार देर रात एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्लेटफार्म नंबर एक पर शव मिलने की सूचना से रेलवे प्रशासन में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दिलदारनगर जंक्शन से जीआरपी और आरपीएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान रेवतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी 35 वर्षीय जमुना बनवासी पुत्र शंभू बनवासी के रूप में हुई। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के अनुसार जमुना रविवार सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई थी। जमुना तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले सुहवल की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.