तारीघाट ब्रांच लाइन पर दो जर्जर पुलियों का निर्माण शुरू
गाजीपुर, जून 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के तारीघाट ब्रांच लाइन पर स्थित दो जर्जर पुलियों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे की ओर से दिलदारनगर-सोनवल रेलखंड के बीच बेमुआ गांव के समीप स्थित सात और आठ नंबर पुलियों को नए सिरे से निर्माण होगा। इसके लिए बेमुआ से नगसर तक वैकल्पिक रेल लाइन का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य के दौरान रेल संचालन प्रभावित न हो। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोनों पुलियां काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थीं। सुरक्षा कारणों से इस खंड पर ट्रेनों की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी गई थी। इससे ट्रेनों के संचालन में समय अधिक लग रहा था और यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता था। कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.