चंदौली, मई 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से तारीघाट जा रही डाउन पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने रविवार सुबह करीब सात बजे 35 वर्षीय मगरू राम की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, चलती ट्रेन से सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप शव फेंक दिया। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी और जिला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि घंटों प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। इसके बाद जीआरपी आरोपितों की तलाश में छापेमारी करने में जुटी है। गाजीपुर जिले के जमनियां थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ले का रहने वाला 34 वर्षीय मगरू राम कर्नाटक में अपने जीजा के साथ तालाब खुदाई का काम करता था। वह बीते 7 मई को स्पेशल ट्रेन में सवार होकर घर के लिए निकला था। भोर में वह पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा और...