बदायूं, जनवरी 17 -- कादरचौक,संवाददाता। झगड़े के एक मामले में तारीख लेने के लिए कोर्ट गये अधेड़ न तो घर लौटे और न ही अपनी रिश्तेदारी पहुंच पाये। शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि करीब एक माह पहले शराब को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था, जिस मामले में मुकदमा चल रहा था और पुलिस के डर से वह पिछले 15 दिनों से अधिकतर रिश्तेदारी में रह रहे थे। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के मिडौली मिर्जापुर गांव का है। यहां के रहने वाले रफन मियां पुत्र अजमतउल्लाह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके खेत के पास आम के बाग में ए...