प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में तारीख बढ़ने से अब जिले में बड़ी राहत हो गई है। एएसडी मतदाताओं में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने वाले जिले में अब नए वोटरों को जोड़ने में मदद मिलेगी। जिसे लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी एआरओ, ईआरओ के साथ बैठक हुई। अभियान के तहत अब तक लगभग एक लाख 60 हजार नए वोटरों के आवेदन निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। आलेख्य पर दावे और आपत्तियां स्वीकार करने का शनिवार को आखिरी दिन था। अब आयोग ने तारीख छह मार्च तक बढ़ा दी है। छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशन के बाद सबसे अधिक जोर पात्र नए वोटरों को जोड़ने पर था, जिससे एएसडी की जो कटौती हुई है, उसकी कुछ पूर्ति हो जाए। इस क्रम में विशेष अभियान भी चलाए गए, लेकिन वोटरों...