निखिल पाठक, जुलाई 11 -- देश के चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में पीड़ित पक्ष ने बचाव पक्ष पर बार-बार किसी न किसी बहाने से सुनवाई में देरी करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि आरोपी पक्ष जानबूझकर ट्रायल को टालने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अब हाई कोर्ट का रुख करने के अलावा कोई चारा नहीं है। अब हम मामले की जल्द सुनवाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करेंगे। सीमा ने यह टिप्पणी उस समय की है जब साकेत जिला अदालत ने मामले में 20 जुलाई की तय सुनवाई को टाल दिया। आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि उसी दिन उसे तिहाड़ जेल स्थित इग्नू परीक्षा केंद्र पर एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा देनी है। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई 21 जुलाई से तय की है।केस में पहले की हो चुकी है काफी देर अधिवक्ता कुशवाहा ने कहा कि ...