तारीख पर जा रहे बाइक सवार को मारी गोली, घायल
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- जिला न्यायालय में हत्या के मामले में तारीख पर जा रहे बाइक सवार पर मक्खनपुर थाना क्षेत्र में कार सवार हमलावरों ने हमला बोल दिया। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई तथा बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना नसीरपुर के गांव मढ़ैया नंदपुर में वर्ष 2025 में चंद्रभान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मनोज उर्फ जीतू पुत्र दिनेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। जेल से वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। शुक्रवार सुबह 10 बजे मनोज कुमार बाइक द्वारा जिला न्यायालय में तारीख पर जा रहा था। उसी दौरान गांव धौरऊ के निकट कार सवार हमलावारों ने उस पर फायरिंग कर दी। बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार हमलावर भाग गए। सूचना मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.