हापुड़, मई 8 -- गाजियाबाद से न्यायालय में तारीख पर आए एक वृद्ध के साथ आरोपी पक्ष ने अभद्रता की। विरोध करने पर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गाजियाबाद के वेब सिटी निवासी देवेंद्र राठी ने बताया कि उनका गांव कुराना निवासी अरुण कुमार से न्यायालय में एक मामला चल रहा है। उस मामले में निंरतर तारीखे चल रही है। अब एक मई को करीब 11 बजे वह न्यायालय गढ़मुक्तेश्वर आए थे। वहा गेट के बाहर द्वारा अरुण कुमार द्वारा उनको को जबरदस्ती रोक कर गालियां देने लगा। यह भी पढ़ें- तहसीदार ने अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट आरोपी ने धमकी दी की या तो मुकदमा वापिस ले ले बरना तुझे जान से मार दूंगा। धमकी मिलने के बाद वह भयभीत हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग ...