भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथे चरण में भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के शेष जिलों में जा सकते हैं। मंगलवार से उनके तीसरे चरण की शुरुआत सुपौल से हो रही है। सीएम 10 से 14 मार्च के बीच पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के सात जिले समेत मुंगेर प्रमंडल के तीन जिले क्रमश: खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा की यात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि चौथे चरण की शुरुआत भागलपुर से होगी। 18 मार्च संभावित तारीख बताई जा रही है। जिसमें भागलपुर प्रमंडल के दोनों जिले और मुंगेर प्रमंडल के शेष जिले मुंगेर, लखीसराय और जमुई का दौरा कर सकेंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा तारीख की घोषणा नहीं हुई है लेकिन जगदीशपुर की बैजानी पंचायत में तैयारी फिर शुरू हो गई है। अधिकारियों का दौरा फिर से बैजानी की ओर बढ़ गया है। डीएम ने...