अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीवानी परिसर के बाहर तारीख कर लौट रही मां-बेटी पर हमलावरों ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में महिला अचेत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। राजाजी की बगिया निवासी सुनीता शर्मा ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बीते 21 फरवरी को वह अपनी मां लता और पुत्र वधू के साथ दीवानी में तारीख करने आई थी। जाते समय रास्ते में मां लता का भारती सैनी से विवाद हो गया। तब वह गाली गलौज करते हुए चली गई। वापस लौटने पर परिसर से बाहर निकलते ही आरोपी पक्ष के लोग मिल गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। सिर पर ईंट से हमला कर दिया। बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में वह अचेत हो गई। स्थानीय ल...