तारीख करके लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल
हाथरस, जुलाई 3 -- हाथरस, संवाददाता। हाथरस कोर्ट से तारीख करके लौट रहे दो युवकों की बाइक को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर आगरा रेफर किया गया है। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी अजीत सिंह 35 खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसका एक मुकदमा हाथरस कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को वह तारीख करने हाथरस कोर्ट आया था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: एनएच-31 गौछारी ढाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, रेफर वह तारीख करके गांव के ही बंटी उर्फ मनीष के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में नगला भुस के निकट अज्ञात वाहन ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.